|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- लेखन शिक्षण के उद्देश्य बताइये।
उत्तर-
लेखन शिक्षण के उद्देश्य
लेखन के माध्यम से अभिव्यक्ति की अनेक विधाएँ हैं। लेखन अभिव्यक्ति का स्थायी साधन है। मातृभाषा के शिक्षण में लेखन का विशेष महत्त्व होता है तथा यह माध्यम अपेक्षाकृत कठिन होता है। मातृभाषा में वाचन स्वाभाविक रूप से सीख लेता है परन्तु लेखन के लिये प्रशिक्षण आवश्यक होता है इसलिये यहाँ पर लेखन - शिक्षण के उद्देश्यों का उल्लेख किया गया है-
1. लेखन से अक्षर-ज्ञान, शब्द ज्ञान तथा वाक्यों के स्वरूप का ज्ञान तथा कौशल का विकास करना है।
2. लेखन में सुडौल तथा सुन्दर लेखन का विकास करना।
3. लेखन विधि व प्रविधि से अवगत कराना तथा उसका अभ्यास करना।
4. लेखन से भावों एवं विचारों को अभिव्यक्ति करने की योग्यता का विकास करना।
5. लेखन से भौतिक क्षमताओं का विकास करना।
6. विद्यार्थियों को हिन्दी शब्दों की शुद्ध वर्तनी का ज्ञान कराना।
7. विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा शिक्षण शुद्ध वर्तनी का महत्ता का ज्ञान कराना।
8. विद्यार्थियों को हिन्दी वर्तनी के सामान्य नियमों का ज्ञान कराना।
9. विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के नये-नये शब्दों की वर्तनी जानने के रुचि उत्पन्न करना।
|
|||||
i 








