|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- उच्चारण शिक्षण के उद्देश्य बताइये।
उत्तर-
उच्चारण शिक्षण के उद्देश्य उच्चारण शिक्षण के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
1. विद्यार्थियों को हिन्दी उच्चारण तत्वों का ज्ञान कराना।
2. विद्यार्थियों को हिन्दी ध्वनियों, उनके उच्चारण स्थान एवं प्रयत्नों का समुचित ज्ञान कराना है।
3. विद्यार्थियों को हिन्दी ध्वनियों के शुद्ध उच्चारण में कुशलता प्रदान करना।
4. विद्यार्थियों में शुद्ध उच्चारण युक्त पठन की प्रवृति को विकसित करना।
5. पठन में शुद्ध उच्चारण की महत्ता का ज्ञान कराकर उच्चारण की शुद्धता के लिये अभ्यास करने में छात्रों की रुचि उत्पन्न करना।
6. विद्यार्थियों में शुद्ध उच्चारण युक्त पठन की प्रवृति को विकसित करना।
|
|||||
i 








