लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- श्रव्य-दृश्य सामग्री का अर्थ समझाइए।

अथवा
हिन्दी शिक्षण में प्रयुक्त होने वाली दृश्य-श्रव्य सामग्री को सूचीबद्ध कीजिए।
अथवा
मातृ भाषा की सहायक सामग्री पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-

दृश्य-श्रव्य सामग्री

श्रव्य दृश्य सामग्री का तात्पर्य शिक्षण के उन सोपानों से है, जिसके प्रयोग से बालकों की श्रव्य तथा दृश्य की ज्ञानेन्द्रियाँ क्रियाशील हो जाती हैं और वे पाठ के सूक्ष्म से सूक्ष्म तथा कठिन से कठिन प्रकरणों को सरलतापूर्वक समझ जाते हैं। याद रहे कि जिस समय शिक्षण के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विधियाँ तथा प्रविधियाँ असफल दिखाई देने लगती हैं तो ऐसी स्थिति में श्रव्य दृश्य सामग्री का प्रयोग किया जाता है। इस दृष्टि से श्रव्य दृश्य सामग्री न केवल शिक्षण को ही अपितु शिक्षण की प्रविधियों अथवा युक्तियों को भी प्रभावशाली बनाने में महत्त्वपूर्ण कार्य करती है। श्रव्य दृश्य सामग्री के

अन्तर्गत चलचित्र अथवा सिनेमा, समाचार सम्बन्धी फिल्म तथा दूरदर्शन एवं अभिनय आदि उन सभी साधनों को सम्मिलित किया जाता है, जिनकी सहायता से बालकों की पाठ में रुचि बनी रहे तथा वे उसे सरलतापूर्वक समझ जाएँ।

ई. सी. डेन्ट के अनुसार- " श्रव्य दृश्य सामग्री का अर्थ उस समस्त सामग्री से है जो कक्षा में अथवा अन्य शिक्षण परिस्थितियों में लिखित अथवा मौलिक रूप में पाठ्य सामग्री को समझाने में सहायता देती हैं।'

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book