लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- दृश्य-श्रव्य सामग्री की मुख्य विशेषताएँ बताइए।

उत्तर-

दृश्य-श्रव्य सामग्री की विशेषताएँ

दृश्य-श्रव्य सामग्री में निम्नलिखित गुण होने चाहिए-

1. दृश्य-श्रव्य सामग्री ऐसी होनी चाहिए जो शिक्षण के उद्देश्य की प्राप्ति में सहायता दे।

2. दृश्य-श्रव्य सामग्री सुन्दर तथा आकर्षक होनी चाहिए, परन्तु इसका यह अर्थ नहीं है कि वह इतनी सुन्दर हो कि बालक उसकी सुन्दरता में लीन होकर मूल पाठ से विचलित हो जाए।

3. दृश्य-श्रव्य सामग्री न बहुत छोटी होनी चाहिए और न बहुत बड़ी, परन्तु हाँ वह इतनी बड़ी अवश्य होनी चाहिए कि कक्षा के सभी बालक उसे आसानी से देख सकें।

4. दृश्य-श्रव्य सामग्री उपयोगी होनी चाहिए। व्यर्थ सामग्री के प्रदर्शित करने में समय नष्ट होता है तथा कक्षा में अनुशासन भंग होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

5. दृश्य-श्रव्य सामग्री को बालकों के विनोद की अपेक्षा कौतूहल को जाग्रत करना चाहिए, अन्यथा बालक पाठ को छोड़कर केवल विनोद में ही लग जायेंगे।

6. जिन चित्रों, मानचित्रों अथवा चार्टों को बालकों के सामने प्रदर्शित किया जाए, उनमें आवश्यकता से अधिक बातें अंकित नहीं करनी चाहिए। इससे उनका प्रभाव कम हो जाता है।

7. दृश्य की जिस सामग्री को बालकों के सामने प्रस्तुत किया जाए उसमें क्रियाएँ दिखायी जानी चाहिए। ऐसी सामग्री से बालकों को कुछ संकेत मिलेंगे और शिक्षक भी अपने अभीष्ट को सरलतापूर्वक सिद्ध कर सकेगा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book