लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

प्रश्न- संसाधन अध्यापक की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-

विद्यालय में संसाधन अध्यापक की नियुक्ति, सामान्य अध्यापक की सहायता हेतु की जाती है ताकि समावेशी परिवार में बाधित बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता हो सके। एक संसाधन अध्यापक के उत्तरदायित्व निम्नलिखित हो सकते हैं -

(1) सामान्य अध्यापक को 'समावेश' के उद्देश्य की जानकारी देना।
(2) बाधित बच्चों को पढ़ाने के लिए सामान्य कक्षा-कक्ष अध्यापक की सहायता करना।
(3) सामान्य अध्यापकों की पाठ्यक्रम निर्माण एवं शैक्षिक योजनाओं में सहायता करना।
(4) बाधित बच्चों हेतु सहायक उपकरणों की जानकारी सामान्य शिक्षकों को देना।
(5) यह सुनिश्चित करना कि बाधित बच्चे किसी भी प्रकार से सामान्य बच्चों से अलग न किए जाएँ।
(6) बाधित बच्चों की भलाई के लिए मनोवैज्ञानिक, चिकित्सक, समाज सेवी, विशेषज्ञ आदि से सम्पर्क रखना।
(7) विशेष बच्चों की विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति करने में आने वाली समस्याओं का निवारण करना।

श्रवण बाधित बच्चों की शिक्षा में संसाधन अध्यापक की भूमिका

श्रवण बाधित बच्चों के समावेशी परिवार में शिक्षा प्रदान करने में संसाधन अध्यापक की विशेष भूमिका होती है। जैसे-

(1) बच्चों के बोलने के ढंग में सुधार लाना।
(2) श्रवण बाधित बच्चों को अधिगम कौशलों का प्रशिक्षण देना।
(3) सहायक सेवाएं, श्रवण बाधित बच्चों के लिए व्यवस्थित करना।
(4) श्रवण बाधित की श्रवणगत क्षमता का समय-समय पर जाँच कराना।
(5) संकेतक भाषा का प्रयोग करना।
(6) श्रवण बाधित बालकों के सामायोजन के मामले को मनोवैज्ञानिक परीक्षणों का प्रयोग करना।

दृष्टि बाधित बच्चों की शिक्षा में संसाधन अध्यापक की भूमिका

(1) स्पर्श तकनीकों से पढ़ाना।
(2) बच्चों को वैकल्पिक अनुदेशन देना।
(3) बालकों की बहुेंद्रिय प्रयोग को प्रशिक्षित करना।
(4) बच्चों को श्रवण कौशल, दैनिक जीवन कौशलों का प्रशिक्षण देना।
(5) बच्चों को लेजर कैन का प्रयोग सिखाना।
(6) ब्रेल प्रयोग अल्प दृष्टि बालकों को सिखाना।
(7) बड़ी मुद्रित शिक्षा सामग्री का प्रयोग।

अधिगम बाधित बच्चों की शिक्षा में संसाधन अध्यापक की भूमिका

(1) बहुेंद्रिय शिक्षण तकनीकों का प्रयोग।
(2) शैक्षिक खेलों में विद्यार्थियों को सह-भागिता को बढ़ावा देना।
(3) बच्चों पर व्यक्तित्व रूप से ध्यान देना।
(4) स्व प्रश्न तकनीक का अधिगम असमर्थ बालकों के लिए विशेष रूप से पढ़ाने में प्रयोग करना।
(5) अध्यापक द्वारा अपने शिक्षण में सम्पर्की सामग्री प्रयोग लानी चाहिए जो कि छात्रों को प्रेरणा देने वाली हो तथा स्वाभाविक रूप से कठिन हो।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book