लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा


प्रश्न- हाशिए पर स्थित समूह, हाशियाकरण के कारण व उनकी शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालिए।

उत्तर -

हाशिए पर स्थित समूह (Marginalised Group) -

हाशिए पर स्थित समूह या वंचित बालक शब्द उन बालकों के लिए प्रयोग किया जाता है, जो किसी एक या अन्य प्रकार के वंचन या नुकसान से इस सीमा तक प्रभावित होते हैं कि बालक के जीवन पालन, भोजन, विकास, संरक्षण, शिक्षा तथा प्रगति के मार्ग में बाधाएं पैदा होती हैं। बालक इन परिस्थितियों की एक या दूसरे प्रकार से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक प्रकृति के जिन वंचनों से पीड़ित होते हैं, वे अधिकांश किसी एक या अन्य प्रकार की पारिवारिक समस्याओं और पर्यावरणीय व पारिवारिक परिवर्तनों से जुड़ी होती हैं।

इसका सामना उन्हें अपने सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश तथा विद्यालयी व्यवस्था में करना पड़ता है।

हाशियाकरण के कारण

हाशियाकरण के निम्न कारण हैं -

  1. पर्यावरणीय / पारिवारिक कठिनाइयाँ
    • माता-पिता की निर्धनता के कारण कठिनाइयाँ।
    • मलिन बस्तियों में रहने के कारण हाशियाकरण।
    • माता-पिता से पृथक होने के कारण बच्चों का हाशियाकरण।
  2. कुछ विशेष पारंपरिक समूहों से सम्बन्धित होने के कारण बच्चों का हाशियाकरण।

हाशियाकरण समूह की शिक्षा व्यवस्था

हाशियाकरण समूह की शिक्षा व्यवस्था करने से पहले आवश्यक है कि छात्रों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए तथा उनकी विशेषताओं को ध्यान में रखकर प्रयास किए जाएं। मानसिक दृष्टि से परेशान बच्चों की निरक्षरता एवं पराजय की प्रक्रिया को कम किया जाना चाहिए।

साथ ही उनके माता-पिता को भी शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। NGOs तथा अन्य स्वैच्छिक समूहों की सहायता ली जा सकती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book