लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

प्रश्न- कक्षा में समावेशी पर्यावरण का सृजन करने सम्बन्ध में अध्यापक के क्या कर्तव्य होते हैं?

उत्तर -

कक्षा में समावेशी पर्यावरण का सृजन करने के सम्बन्ध में अध्यापक के कर्तव्य

(Duties of a Teacher in Creating Inclusive Environment in the Classroom)

विभिन्न बालकों वाले बालकों को सामान्य बालकों की भांति ही शिक्षा का अधिकार होता है। अध्यापक को कक्षा का ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जिसमें समाज एवं विभिन्न बालक बिना किसी भेदभाव के अनुकूलित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें।

कक्षा में उचित वातावरण बनाने के सम्बन्ध में अध्यापक के निम्नलिखित कर्तव्य होते हैं:

  1. विभिन्न बालकों को शैक्षिक गतिविधियों में व्यस्त रखना चाहिए। उन्हें निराशा एवं तनावग्रस्त नहीं होने देना चाहिए।
  2. बालकों के समान अधिकारों की सुरक्षा करनी चाहिए।
  3. सामान्य बालकों तथा विभिन्न बालकों में प्रतिभागिता देनी चाहिए।
  4. अध्यापक को बालकों से समाज, परिवार व जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए।
  5. कक्षा में स्वस्थ वातावरण बनाने हेतु बालकों के सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की विविधता को समझना चाहिए।
  6. कक्षा में ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जिससे सामान्य एवं विभिन्न बालकों में अच्छे सम्बन्ध बनें।
  7. विभिन्न बालकों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
  8. अध्यापक को कक्षा के वातावरण को मित्रवत बनाने हेतु विशेषों से परामर्श प्राप्त करना चाहिए।
  9. यदि आवश्यक हो तो विभिन्न बालकों हेतु पुष्टिकरण शिक्षण रीति अपनानी चाहिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book