लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- प्रथम विश्वयुद्ध के कारणों को इंगित करते हुए इसके तात्कालिक कारणों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- सन् 1914-1918 का प्रथम विश्व युद्ध किसी आकस्मिक कारणों का परिणाम नहीं था। बल्कि इसकी पृष्ठभूमि पिछली तीन-चार शताब्दियों में जिस दिशा में चल रही थी, उसका वह तात्कालिक परिणाम था। इस विश्व युद्ध के कई कारण थे जिनमें प्रमुख उल्लेखित हैं-

(1) यूरोपीय कूटनीतिक व्यवस्था
(2) साम्राज्यवाद एवं औपनिवेशिक भावना ने यूरोपीय राष्ट्रों को अंधा कर दिया था।
(3) विकृत राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रवाद के प्रमुख कारण थे।
(4) प्रथम विश्व युद्ध के लिए सैन्यवाद भी जिम्मेदार था।
(5) फ्रांस की जर्मनी से बदला लेने की भावना।
(6) आस्ट्रिया के युवराज एवं उसकी पत्नी की बोस्निया में हत्या ने आग में घी का काम किया एवं प्रथम विश्व युद्ध शुरू हो गया।

प्रथम विश्व युद्ध के तात्कालिक कारण - प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण बोस्निया की राजधानी सेरायेवो में एक सर्ब युवक द्वारा आस्ट्रिया के युवराज एवं उसकी पत्नी की हत्या थी। आस्ट्रिया की सरकार इसके लिए सर्बिया को दोषी मानती थी एवं उसने एक अल्टीमेटम भेजा जिसमें सर्बिया से सख्त शर्तों को मानने के लिए कहा गया था। फिर भी आस्ट्रिया की कुछ मांगें सर्बिया ने स्वीकार कर ली थीं परंतु आस्ट्रिया ने और अधिक दबाव डालने के लिए आवेश में सर्बिया पर आक्रमण कर दिया। इसके परिणामस्वरूप रूस ने सर्बिया का साथ देने की घोषणा की। 28 जुलाई 1914 ई. को सर्बिया के विरुद्ध जर्मनी ने घोषणा कर दी। 30 जुलाई 1914 ई. को रूस ने अपनी सेना को प्रयाण करने की अनुमति प्रदान की। 31 जुलाई को आस्ट्रिया एवं जर्मनी ने अपनी सेना को प्रयाण कराया। इस तरह प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ। यह युद्ध त्रिपक्ष एवं सेंट्रल पावर के देशों के मध्य हुआ।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book