बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण तथ्य
• प्रारम्भ में प्रबन्ध व्यक्तिगत नेतृत्व के रूप में था।
• बाइबिल, कौटिल्य के अर्थशास्त्र, आदि में लोक प्रबन्ध की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया है।
• ईसा से 2000 से 1700 वर्ष पूर्व के बीच हम्मूराबी नाम का राजा हुआ था जिसने हम्मूराबी संहिता का निर्माण किया।
• प्लेटो ने अपनी पुस्तक रिपब्लिक में श्रम विभाजन व विशिष्टीकरण के सिद्धान्त इंगित किये।
• कूण्ट्ज व ओ' डोनेल ने प्राचीन रोम के प्रबन्ध के बारे में लिखा है।
• रोमन कैथोलिक चर्च में अधिकार पदानुक्रम, स्केलर संगठन, अधिकार प्रत्यायोजन आदि विद्यमान थे।
• रामायण में व्यापारिक संघों का उल्लेख है।
• कौटिल्य का अर्थशास्त्र भारत में प्रथम ऐसा ग्रन्थ है जिसमें अर्थशास्त्र एवं राजनीति पर चर्चा की गयी है।
• मैक्स वेबर ने नौकरशाही संगठन का विकास व्यक्ति के दमन, निर्दयता, अधीनतापूर्ण निर्णय के खिलाफ प्रतिक्रिया वश किया था।
• वैज्ञानिक प्रबन्ध के लक्षण है- निश्चित योजना, नियमों का समूह, कार्यक्षमता में वृद्धि, उत्तरदायित्व की सीमा आदि।
• वैज्ञानिक प्रबन्ध विश्लेषणों पर आधारित होता है।
• वैज्ञानिक प्रबन्ध में कर्मचारियों को प्रेरणा दी जाती है।
• वैज्ञानिक प्रबन्ध तकनीकी एवं वैज्ञानिक विचारधारा पर टिका है।
• वैज्ञानिक प्रबन्ध में क्रियात्मक संगठन को अपनाया जाता है।
• प्रमापीकरण वैज्ञानिक प्रबन्ध का मूलभूत सिद्धांत है।
• वैज्ञानिक प्रबन्ध में उत्पादकों, श्रमिकों, समाज व राष्ट्र सभी को लाभ होता है।
• जनरल एण्ड इण्डस्ट्रियल एडमिनिस्ट्रेशन का प्रकाशन 1915 में फ्रांसीसी भाषा में हुआ था।
• हेनरी फेयोल ने अपनी पुस्तक जनरल प्रिंसिपल्स ऑफ मैनेजमेन्ट में प्रशासन प्रबन्ध के 14 सिद्धांत बताए है।
• फेयोल ने सीधे संचार पर जोर दिया है।
• प्रशासनिक प्रबन्ध एक पृथक कौशल है।
• फेयोल ने व्यक्तियों के समूह पर बल दिया है।
• टेलर तथा फेयोल दोनों एक-दूसरे के पूरक है।
• एल्टन मेयो, मेरी पार्कर फोलेट, रेनिस लिकर्ट आदि नव चिर प्रतिष्ठित विचारधारा के समर्थक है।
• एल्टन मेयो ने 1905 में एक प्रिंटिंग प्रेस का संचालन किया
• हॉथोर्न प्रयोग सर्वप्रथम 1924 में अमेरिका की वेस्टर्न इलेक्ट्रिक कम्पनी के हॉथोर्न प्लॉन्ट में प्रारम्भ हुए।
• व्यवहारवादी विचारधारा का विकास फोर्ड फाउन्डेशन ने सन् 1950 के आसपास किया था ।
• व्यवहारवादी विचारधारा का आशय मानवीय व्यवहार को सामाजिक व व्यवहारवादी विज्ञानों के संदर्भ में अध्ययन करके यह जानना है कि मानवीय व्यवहार किन घटकों से प्रभावित होता है।
• छोटे समूहों में 15 या 16 व्यक्ति होते हैं।
• व्यवहारवादी विचारधारा स्वप्रत्यक्षीकरण की आवश्यकता की पूर्ति से प्रेरित होने वाली विचारधारा को पेश करती है।
• प्रणाली विचारधारा का जन्म वर्ष 1950 के बाद हुआ।
• नौकरशाही सरकारी उपक्रम की देन है।
• एल्टन मेयो का जन्म स्थान आस्ट्रेलिया है।
• टेलर का जन्म स्थान अमेरिका है।
• फेयोल का जन्म स्थान फ्रांस है।
|