बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण तथ्य
• अधिकारों का आशय विशिष्ट स्वत्व से है तथा यह शक्ति तथा अनुमति हो सकती है।
• अधिकार उचित कानूनी शक्ति है।
• "अधिकार एक कानूनी या सही शक्ति है, आदेश देने तथा कार्य कराने का अधिकार है।"
• अधिकार का प्रत्यायोजन किया जा सकता है।
• अधिकार तथा उत्तरदायित्व दोनों में गहन सम्बन्ध होता है।
• आदेश या कार्य कराने का स्वत्व ही अधिकार है।
• प्राधिकार उत्तरदायित्व का आधार है।
• उत्तरदायित्व सदैव उपरिगामी होता है। -'कूण्ट्ज तथा ओ' डोनेल
• अधिकार का उपयोग व्यवहार के नकारात्मक पक्ष को नियंत्रित करता है।
• उत्तरदायित्व अधीनस्थों का होता है।
• भारार्पण प्रबन्ध की गत्यात्मक शक्ति होती है।
• उत्तरदायित्व मानसिक एवं शारीरिक गतिविधि है।
• प्रत्यायोजन एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से विक्रेन्दीकरण किया जा सकता है।
उत्तरदायित्व निम्नलिखित दो प्रकार का हो सकता है-
सतत् उत्तरदायित्व
विशिष्ट उत्तरदायित्व
• प्रत्यायोजन बचावकारी एवं आक्रामक दोनों प्रकार का हो सकता है
• यदि उच्च प्रबन्ध के दबाव को कम करने के लिए प्राधिकार का अन्तरण किया जाये तो उसे बचावकारी माना जाता है।
• अधिकार में वैधानिक शक्ति, शक्ति के परिणामस्वरूप निष्पादन कुशल नेतृत्व, अपेक्षाएँ, अधिकार सत्ता का प्रत्यायोजन आदि लक्षण होते हैं।
• रेखा अधिकार का सर्वाधिक प्राचीन एवं सरल प्रारूप है।
• रेखा अधिकार में रेखा अधिकारियों के पास निर्णय लेने का अधिकार होता है।
• रेखा अधिकार के बाद कर्मचारी अधिकार आते हैं।
• क्रियात्मक अधिकार क्रियात्मक अधिकारी के पास होते हैं।
• औपचारिक अधिकार सिद्धान्त के अनुसार प्रबन्धक को अधिकार अपने से उच्च अधिकारी से प्राप्त होते हैं।
• स्वीकृति सिद्धान्त के अनुसार अधिकारों का स्रोत स्वीकृति है।
• क्षमता सिद्धान्त के अनुसार अधिकार का स्रोत तकनीकी क्षमता रूपी व्यक्तिगत गुण होता है।
• अधिकार की कुछ सीमाएँ जैसे- जीव विज्ञान सम्बन्धी, आर्थिक, प्राकृतिक तथा तकनीकी आदि हो सकती है।
• उत्तरदायित्व का आशय कर्त्तव्य के पालन से है।
उच्च अधिकारी के आदेशानुसार कार्य करने के कर्त्तव्य को उत्तरदायित्व कहते है।
• उत्तरदायित्व एक बंधन है।
• कुछ उत्तरदायित्व स्वतः उत्पन्न होते हैं।
• जवाबदेही, उत्तरदायित्व की अपेक्षा अधिक व्यापक है।
• बिना अधिकार के उत्तरदायित्व नहीं और बिना उत्तरदायित्व के अधिकार नहीं हैं।
|