लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2759
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- मीडिया का क्या अर्थ है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

अंग्रेजी भाषा के शब्द Media' का अर्थ होता है - Means of Mass Communication'। अतः सबसे पहले 'मॉस' शब्द की अवधारणा को स्पष्ट करना आवश्यक प्रतीत होता है। ऑक्सफोर्ड एडवांस लर्नरस डिक्शनरी में मॉस शब्द के दो अर्थ दिए गए हैं, जिन्हें हिन्दी में इस प्रकार रूपांतरित किया जा सकता है-

(क) बिना किसी निश्चित आकार-प्रकार या क्रम के किसी चीज की बड़ी मात्रा, (क) बड़ी मात्रा में एकत्र लोग या चीजें हिन्दी में इस शब्द के लिए अनेक शब्द उपलब्ध हैं, जैसे- जन, लोक, भीड़, दल आदि। परन्तु यहाँ ध्यातव्य है कि वास्तव में 'मॉस' (Mass) शब्द किसी एक स्थान पर एकत्र लोगों की भीड़ का अर्थ-बोध नहीं कराता, बल्कि यह शब्द तो इधर-उधर फैले रहने वाले व्यक्तियों का अर्थ द्योतक हैं जो अलग- अलग वर्ग, समुदाय, परिस्थिति, स्थान आदि से सम्बन्धित हैं।

अब हम `Communication' अर्थात् कम्यूनिकेशन' शब्द को लेते हैं। अंग्रेजी भाषा में यह शब्द 'कम्यूनिकेट' 'Communicate' शब्द से बना है, जिसके अर्थ हैं-

(i) Make something known, convey अर्थात् किसी चीज के बारे में जानकारी देना।

(ii) Exchange news, information, idea etc.) अर्थात् समाचार, सूचना, विचार आदि का आदान-प्रदान।

हिन्दी भाषा में इसके लिए 'संचार' शब्द का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार अंग्रेजी भाषा के शब्द 'मॉस कम्युनिकेशन' के हिन्दी भाषा में जिस 'जनसंचार' शब्द का प्रयोग होता है, उसका अर्थ है – जनता या सामूहिक लोगों को सूचना आदि प्रदान करना। चूँकि अंग्रेजी भाषा में 'मॉस' शब्द के अर्थ में मीन्स अर्थात् 'साधन' शब्द का भी प्रयोग हुआ है, अतः 'मीडिया' शब्द का अर्थ हुआ - वे साधन जिनके माध्यम से जनता या सामूहिक लोगों को सूचना आदि प्रदान की जाती है।

इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा के 'मल्टी' शब्द के लिए हिन्दी में प्रायः 'बहु' उपसर्ग का प्रयोग किया जाता है और इस प्रकार 'Multimedia' या 'बहुमाध्यम' का अर्थ हुआ - ऐसे बहुआयामी साधन, जिनके माध्यम से जनता या सामूहिक लोगों को सूचना आदि प्रदान की जाती है। माध्यम और बहुमाध्यम में अन्तर यह है कि 'बहुमाध्यम' का ही एक प्रकार है क्योंकि 'माध्यम' शब्द में मुद्रित माध्यम (जैसे-  समाचार-पत्र, पत्रिका, या श्रव्य- माध्यम (जैसे- रेडियो), दृश्य- माध्यम (जैसे-  इंटरनेट, कम्प्यूटर आदि), दृश्य-श्रव्य माध्यम (जैसे- दूरदर्शन, चलचित्र आदि) आ जाते हैं। मुद्रित माध्यम व दृश्य माध्यम में केवल आँखों द्वारा पढ़कर या देखकर सूचना - प्राप्ति का प्रयास किया जाता है, श्रव्य माध्यम का प्रयोग करते समय जनसाधारण केवल कानों द्वारा (सुनकर) सूचना प्राप्त करते हैं जबकि दृश्य-श्रव्य माध्यम आँखों व कानों (देखकर व सुनकर, कभी-कभी पढ़कर भी) द्वारा सूचना प्राप्त की जाती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book