बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न-. मल्टीमीडिया का शैक्षिक उपयोग बताइए।
उत्तर-
मल्टीमीडिया के शैक्षिक उपयोगों को निम्नलिखित रूप में स्पष्ट किया जा सकता-
(1) शैक्षिक जागरुकता में उपयोग - वर्तमान समय में जब सरकार द्वारा समाज में शिक्षा के महत्त्व के बारे में समझाया जाता है या विद्यालयी जीवन से छात्र एवं अभिभावकों को सम्बद्ध करने का प्रयास किया जाता है तो मल्टीमीडिया साधनों का ही उपयोग किया जाता है। जैसे- दूरदर्शन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से शैक्षिक सुविधाओं एवं गतिविधियों को जन सामान्य तक पहुँचाया जाता है। इससे सभी व्यक्ति शिक्षा के प्रति जागरूक होकर अपने बालकों को विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजते हैं। मल्टीमीडिया द्वारा शैक्षिक जागरुकता रुचिपूर्ण ढंग से उत्पन्न की जाती है।
(2) शत-प्रतिशत नामांकन - वर्तमान समय में सरकार का प्रमुख उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन का रहा है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति विद्यालयों में अपने बालकों को भेज सकें। इसके लिए दूरदर्शन, समाचार-पत्र एवं रेडियो द्वारा सर्व शिक्षा अभियान सम्बन्धी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार- प्रसार किया गया है, जिसको सभी व्यक्तियों द्वारा स्वीकार किया गया। इसका व्यापक प्रकार शिक्षा व्यवस्था पर पड़ा तथा शत-प्रतिशत नामांकन की स्थिति उत्पन्न हुई।
(3) उपयुक्त पाठ्यक्रम का विकास - सरकार द्वारा इण्टरनेट के माध्यम से विविध देशों के प्राथमिक स्तरीय पाठ्यक्रमों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया जाता है। इसके बाद भारतीय परिस्थितियों पर एवं आवश्यकताओं पर विचार किया जाता है। इसके बाद एक उपयुक्त पाठ्यक्रम का निर्माण किया जाता है। पाठ्यक्रमों की सफलता एवं असफलता का ज्ञान मल्टीमीडिया द्वारा प्राप्त होता है। आज सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम एवं व्यवस्था के सार्थक परिणामों की जानकारी मल्टीमीडिया द्वारा सम्भव हुई है।
(4) छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं का समाधान - छात्रों की शैक्षिक समस्याओं का समाधान करने में मीडिया प्रमुख भूमिका का निर्वहन करता है। छात्रों द्वारा अपनी शैक्षिक समस्या का समाधान करने के लिए अपने शिक्षक या योग्य साथियों से फोन किया जाता है तथा फोन पर समस्या का समाधान समझा जाता है या उस समस्या से सम्बन्धित कार्यक्रमों को दूरदर्शन पर देखा जा सकता है। कम्प्यूटर की सहायता से इण्टरनेट का प्रयोग करके भी समस्या का हल खोजा जाता, है। इस प्रकार छात्र अपनी शैक्षिक समस्याओं का समाधान सरलता से कर सकता है।
(5) शिक्षकों की शैक्षिक समस्याओं का समाधान - विद्यालयी व्यवस्था एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के मध्य अनेक प्रकार की समस्याएँ जन्म लेती हैं, जिनका समाधान शिक्षक को मल्टीमीडिया द्वारा सरलता से मिल जाता है। जैसे - शिक्षक छात्रों को किसी प्रकरण को समझाने के लिए नवीन एवं व्यापक जानकारी प्राप्त करना चाहता है। इस जानकारी को वह इण्टरनेट, पत्र एवं पत्रिकाओं के माध्यम से प्राप्त कर सकता है तथा छात्रों के समक्ष किसी प्रकरण को अच्छे ढंग से प्रस्तुत कर सकता है। ठीक इसी प्रकार प्रत्येक शैक्षिक समस्या का समाधान शिक्षक द्वारा मल्टीमीडिया साधनों द्वारा प्राप्त किया जाता है।
उपरोक्त विवेचन से यह स्पष्ट हो जाता है कि वर्तमान समय में मल्टीमीडिया का शिक्षा व्यवस्था में व्यापक उपयोग हो रहा है। इससे शिक्षा व्यवस्था को सरल एवं जन उपयोगी बनाया जा रहा है। इसलिए सरकार द्वारा भी इसके शैक्षिक उपयोग में सहायता की जा रही है।
|