लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2759
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- मल्टीमीडिया की अवधारणा स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

मल्टीमीडिया के शाब्दिक अर्थ पर विचार किया जाय तो इसका अर्थ बहु माध्यम से लिया जाता है। जब हम किसी ज्ञान को विविध माध्यमों के द्वारा प्राप्त करते हैं तो वह व्यवस्था बहु माध्यमिक व्यवस्था या मल्टीमीडिया कहलाती है। जैसे- शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शन, कम्प्यूटर, इण्टरनेट, रेडियो, समाचार-पत्र, टेपरिकॉर्डर एवं विविध संचार साधनों का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है। इन सभी साधनों के मध्य एक सह-सम्बन्ध पाया जाता है, जिसके माध्यम से इनका उपयोग प्रत्येक क्षेत्र में किया जाता है, जैसे- एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन है, जिसमें विविध प्रकार की व्यवस्थाएँ सम्मिलित होती हैं अर्थात् उस फोन के माध्यम से इण्टरनेट चलाया जा सकता है। वीडियो गेम खेला जा सकता है। रिकॉर्डिंग की जा सकती है तथा गाने सुने जा सकते हैं। इस प्रकार इस एक मोबाइल फोन का उपयोग विविध क्षेत्रों में किया जा सकता है। मल्टीमीडिया सेटों के द्वारा आप एक ओर मनोरंजन कर सकते हैं, तो दूसरी ओर शैक्षिक कार्यों को सम्पन्न कर सकते हैं। इस प्रकार मल्टीमीडिया वह संचार व्यवस्था होती है, जिसके माध्यम से विविध कार्यों को सम्पन्न किया जा सकता है। वर्तमान समय में मल्टीमीडिया का उपयोग शैक्षिक क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जा सकता है। आज छात्र अपनी समस्याओं का समाधान फोन से बात करके कर सकते हैं। दूरदर्शन पर ज्ञान दर्शन कार्यक्रम देखकर अपनी शैक्षिक जिज्ञासाओं को शान्त कर सकते हैं। मल्टीमीडिया के शैक्षिक उपयोगों को निम्नलिखित रूप में स्पष्ट किया जा सकता है-

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book