|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- हिन्दी शिक्षण में पाठ नियोजन की आवश्यकता एवं महत्व बताइये। हिन्दी शिक्षण में पाठ नियोजन की आवश्यकता एवं महत्व
उत्तर-
शिक्षण एक कला है। इसमें कुशलता प्राप्त करना प्रत्येक अध्यापक के लिये आवश्यक है क्योंकि अध्यापक की व्यावहारिक सफलता अच्छे शिक्षण पर निर्भर करती है। अच्छा शिक्षण पाठ के समुचित नियोजन तथा समुचित तैयारी के बिना सम्भव नहीं हैं। अतः उत्तम शिक्षण के लिये पढ़ाने से पहले पूर्व पाठ योजना बना लेना तथा उनकी समुचित तैयारी कर लेना बहुत आवश्यक है।
पाठ योजना बनाना शिक्षक प्रशिक्षण में बहुत महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है तथा इनकी रचना पर विशेष बल दिया जाता है तथा पर्याप्त अभ्यास भी कराया जाता है। पाठ योजना शिक्षक तथा प्रशिक्षणार्थी दोनों के लिये उपयोगी है। इसमें शिक्षण के समस्त पाठ्यबिन्दु, सहायक सामग्री, शिक्षण विधि तथा छात्र क्रियाओं का उल्लेख रहता है।
प्रभाव पूर्ण कक्षा शिक्षण के लिये पाठ नियोजन बहुत आवश्यक है। यह कक्षा शिक्षण में विषय-वस्तु को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने में सहायता करता है। पाठ नियोजन से शिक्षण कार्य स्वाभाविक तथा व्यवस्थित रहता है क्योंकि यह छात्राध्यापकों का कक्षा शिक्षण में मार्ग प्रदर्शित करता है। यह अध्यापकों को कक्षा शिक्षण की सभी क्रियायें पूर्ण करने के लिए प्रेरित करता है। यह अनुशासन के तरीके को बनाये रखने के लिये बल प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त यह पाठ्यगत शिक्षण लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक है।
|
|||||
i 








