बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- कहानी शिक्षण की उपयोगिता का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कहानी शिक्षण की उपयोगिता
हिन्दी भाषा शिक्षण में कहानी का विशेष महत्त्व है। भाषा, इतिहास, भूगोल, नैतिक शिक्षा इत्यादि विषयों में कहानी शिक्षण प्रणाली का प्रयोग किया जाता है।
शिक्षण में कहानी के अर्थ तथा महत्त्व को स्पष्ट करते हुए मुंशी प्रेमचन्द ने कहा है कि- "कहानी एक ऐसी रचना है जिसमें जीवन के किसी एक अंग अथवा एक मनोभाव को प्रस्तुत करना ही लेखक का उद्देश्य हो। यह एक ऐसा सुन्दर उद्यान नहीं है जिसमें भली-भाँति बेल, बूटे, फल तथा फूल वरन् एक ऐसा गमला है जिसमें एक ही पौधे का माधुर्य अपने सन्तुलन रूप में दृष्टिगोचर होता है।"
रायबर्न ने भी कहानी शिक्षण के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए कहा है कि- "प्रत्येक शिक्षक को यह प्रयत्न करना चाहिए कि वह एक अच्छा कहानी सुनाने वाला बन जाए। किसी भी निपुण शिक्षक को कोई बात इतनी अधिक सहायता नहीं करती है जितनी की कहानी सुनाने वाले की निपुणता है।"
कहानी की उपयोगिता स्पष्ट करने वाली कुछ प्रमुख बातें निम्नवत् हैं-
1. कहानी द्वारा शिक्षण करने से विद्यार्थियों के अच्छे नैतिक चरित्र का निर्माण होता है।
2. कहानी शिक्षण विद्यार्थियों में गुणात्मक शक्ति को विकसित करती है।
3. कहानी शिक्षण से विद्यार्थियों के संवेगों को विकसित किया जा सकता है।
4. कहानी शिक्षण से विद्यार्थियों की मनोवृत्ति का पता लगाया जा सकता है।
5. कहानी शिक्षण विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कल्पना शक्ति को विकसित करने में सहायक है।
6. कहानी शिक्षण से विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है।
7. कहानी शिक्षण के माध्यम से छात्र को अपनी बात को ठीक प्रकार से कहना सिखाया जाता है।
|